"समय रहते करें पहचान, धान की फसल को बचाएँ भारी नुकसान से" "धान को बचाएँ दोहरी मार से- शीथ ब्लाइट और बैक्टीरियल ब्लाइट का प्रभावी प्रबंधन " प्रोफ़ेसर (डॉ.) एसके सिंह एवं डॉ आरके रंजन पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ़ प्लांट पैथोलॉजी एवं नेमेटोलॉजी डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर, बिहार धान भारतवर्ष की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण खाद्य फसल है, लेकिन इसके उत्पादन में अनेक रोग बाधक बनते हैं। इनमें शीथ ब्लाइट (Sheath Blight) और बैक्टीरियल ब्लाइट (Bacterial Blight) दो प्रमुख रोग हैं, जो न केवल पैदावार को घटाते हैं बल्कि धान की गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल असर डालते हैं। दोनों रोग एक साथ होने पर फसल को 30–60 प्रतिशत तक नुकसान पहुँचा सकते हैं। अतः इन रोगों की पहचान, कारण और प्रभावी प्रबंधन तकनीकों की जानकारी किसान भाइयों के लिए अति आवश्यक है। ________________________________ 1. शीथ ब्लाइट (Sheath Blight) कारक जीव – यह रोग Rhizoctonia solani नामक कवक से होता है। लक्षण – • आरंभिक अवस्था में पत्तियों की म्यान (शीथ) पर अंडाकार या गोल, भूरे रंग के धब्बे दिख...